कार्बन



कार्बन (Carbon) :- कार्बन लैटिन भाषा के कार्बो से बनाया गया है। जिसका अर्थ कोयला होता है। 
भूपर्पटी पर इसका मात्रा 0. 02% है। 
कार्बन को प्रांगार भी कहते हैं।     कार्बन का संकेत " C " होता है। .

कार्बन के अपररूप : -  कार्बन के वे विभिन्न रूप जिनका रसायनिक गुण समान होता है , परन्तु भौतिक गुण असमान होता है। उसे कार्बन के अपररूप कहते है। .


कार्बन के अपररूप निम्नलिखित हैं 







हीरा की संरचना 
हीरा कार्बन के एक रवादार अपररूप है।  इसका अणु समचतु फलकीय होते हैं, जिसमे प्र्त्येक कार्बन परमाणु अन्य चार कार्बन परमाणुओं से सह संयोजक बंधन द्वारा जुड़ा रहता है। 

ग्रेफाइट की संरचना :
ग्रेफाइट कार्बन के एक रवादार अपररूप है।  इसका अणु षष्क कोणीय जालक सतह के रूप का होता हैं, जिसमे प्र्त्येक कार्बन परमाणु अन्य तीन कार्बन परमाणुओं से सम्बंधित रहता  है। 


ग्रेफाइट का उपयोग :  
1.  इसका उपयोग इलेट्रोडे बनाने में तथा विधुत के अन्य उपकरण बनाने में किया जाता है। 
2. इसका उपयोग पेन्सिल बनाने में है। 
3. इसका उपयोग स्नेहक बनाने में किया जाता है। 
4. इसका उपयोग कृत्रिम हीरा बनाने में किया जाता है। 
5. इसका उपयोग नाभिकिये रिएक्टर में मंदक के रूप में किया जाता है। .


हीरा का उपयोग :
1.हीरा का उपयोग काटने के औजार बनाने में किया जाता है। 
2.चट्टानों में छेद करने के लिए वेदन उपकरण तथा पिसाई के यंत्र बनाने के लिए किया जाता है। 
3.इसका उपयोग आँख के मोतियबिंद निकलने के औजार में किया जाता है। 
4.इसका उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है।