वाक्य और उनके प्रकार
➤ वाक्य (Sentence) :- जिस शब्द या शब्दों के समूह से पूर्ण अर्थ निकलता हो, उसे वाक्य कहते हैं।
➤ कार्य/अर्थ के आधार पर वाक्य के प्रकार :
1. कथनवाचक / घोषणात्मक वाक्य:- .जिस वाक्य से कोई कथन या अभिकथन होता है, उसे निश्चयात्मक या घोषणात्मक वाक्य कहते हैं।
e.g.मैं एक लड़का हूँ । } सकारात्मक वाक्य ।
आप शिक्षक नहीं हैं।} नकारात्मक वाक्य
Note :-
Assertion = कथन Declaration = घोषणा
2. प्रश्नवाचक वाक्य :- . जिस वाक्य से प्रश्न पूछा जाता है उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।
e.g. क्या आप स्कूल जा रहे हैं ?} सकारात्मक वाक्य
क्या वह नहीं आ रही है ? } नकारातमकवाकय
क्या वह नहीं आ रही है ? } नकारातमकवाकय
Note :-
Interrogation = पूछ-ताछ
3. आदेश सूचक वाक्य / आदेशात्मक वाक्य:- जिस वाक्य से किसी आदेश, अनुरोध या सलाह का बोध होता है, उसे आदेशात्मक वाक्य /अनिवार्य वाक्य कहते हैं।
e.g. यहाँ आओ।}आदेश
कृपया मुझे अपना पेन दें।}अनुरोध
उचित समय पर दवा लें।}सलाह
4. इच्छार्थक वाक्य / इच्छासूचक वाक्य:- जिस वाक्य से किसी श्राप, आशीर्वाद, इच्छा या प्रार्थना का बोध होता है, उसे इच्छासूचक/इच्छार्थक वाक्य कहते हैं।
e.g. तुम बर्बाद हो जाओ ! } अभिशाप
आपको सफलता मिले! }दुआ
आप दीर्घायु हों !}इच्छा/प्रार्थना
भगवान उसे बचाए!}इच्छा/प्रार्थना
5. विस्मयादिबोधक वाक्य:- जिस वाक्य से अचानक या प्रबल भावना का बोध हो, उसे विस्मयादिबोधक वाक्य कहते हैं।
e.g. कितना खतरनाक सांप है!
ओह! आप यहां हैं।
अरे! मेरी कॉपी को मत छुओ।